{"_id":"67b8e16b8280c26e05064575","slug":"5-lakhs-looted-from-a-girl-after-meeting-her-on-internet-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-134783-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंटरनेट पर मुलाकात के बाद युवती से पांच लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंटरनेट पर मुलाकात के बाद युवती से पांच लाख हड़पे
Sat, 22 Feb 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर निवासी युवती की इंटरनेट पर एक वैवाहिक वेबसाइट पर एक युवक से मुलाकात हुई। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती करीब एक साल पहले एक वैवाहिक वेबसाइट पर रोहित धुरिया नाम के युवक के संपर्क में आई। आरोपी ने जयपुर में अपना कपड़े का शोरूम बताया और दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। एक-दूसरे के फोटो भी व्हाट्एस एप पर शेयर कर लिए। आरोपी ने युवती से शादी का भरोसा दिलाया और कहा कि वह जल्द परिजनों के साथ अमरोहा आएगा।
आरोप है कि रोहित ने युवती को झांसे में लेकर कहा कि उसकी मां की हालत नाजुक है। उसे इलाज के लिए पांच लाख रुपये की जरूरत है। युवती ने रोहित के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि उसे ओर अधिक पैसों की जरूरत है। साथ ही रुपये नहीं देने पर उसे फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी के ब्लैकमेल करने से परेशान युवती ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। जब परिजनों ने युवती से पूछताछ की तो उन्हें सारा मामला समझ में आ गया। परिजनों ने रोहित की तलाश की तो आरोपी धोखेबाज निकला।
वह लगातार आईडी पर अपनी फोटो बदलता रहा। आरोपी ने फिर से युवती को धमकी दी। युवती की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।