फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   5 lakh rupees were grabbed in the name of recruitment in the army, case against two brothers

Amroha News: सेना में भर्ती कराने के नाम पर 5 लाख रुपये हड़पे, दो सगे भाइयों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
5 lakh rupees were grabbed in the name of recruitment in the army, case against two brothers
अमरोहा। सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर दोनों सगे भाइयों ने किसान के बेटे से पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत गांव वालों की तो आरोपी नाराज हो गए। उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत एसपी से की। उनके आदेश पर रजबपुर थाना पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ये मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के देहरी जट गांव का है। यहां पर किसान कुंवर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे सुमित कुमार का आरोप है कि उसने वर्ष 2021 में सेना की ओपन भर्ती में रेस मार दी थी। तभी गांव का रहने वाला विकास गिल और उसका भाई आकाश गिल घर पहुंचे और कहा कि उनकी उच्च अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। इसलिए वह सेना में नौकरी लगवा देंगे, लेकिन इसके एवज में 5 लाख रुपये देने होंगे। मामला गांव का ही था इसलिए सुमित कुमार ने उन पर विश्वास कर लिया और बाद चार बार में आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए। चार लाख रुपये बैंक में ट्रांसफर किए गए। जबकि एक लाख रुपये नगद दिए थे। लेकिन पीड़ित की न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस दिए। ये बात सुमित कुमार ने गांव वालों से कहीं तो आरोपी दोनों भाई नाराज हो गए। आरोप है कि 26 मार्च 2023 की सुबह आठ बजे सुमित कुमार अपने घर पर थे। तभी विकास गिल और आकाश गिल घर में घुस आए और गाली गलौज और मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में विकास गिल और आकाश गिल, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed