फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   5 dead from fever

डेंगू और बुखार ने पांच और को निगला

Mon, 07 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 07 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
5 dead from fever
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available - फोटो : demo
क्षेत्र में जानलेवा हुए डेंगू बुखार ने महिला समेत तीन लोगों की जिंदगी को निगल लिया। दो घंटे के भीतर तीनों की मौत हो गई। एक ने मेरठ तो दो ने मुरादाबाद के निजी अस्पतालों में अंतिम सांस ली। गांव में तीन जवान मौतों से मातम छाया है। अलग अलग घरों से एक-एक कर उठे जनाजे देखकर जहां हर शख्स की आंख में आंसू थे, वहीं महिलाओं के करुण क्रंदन सुनकर लोग आंसू नहीं रोक पा रहे थे। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिरसाजट निवासी बबीता (25) पत्नी चंद्रप्रकाश, सुमित (24) पुत्र रघुवीर और 65 वर्षीय श्याम सिंह को कई दिन पहले बुखार आया था। इस पर परिवार के लोग उनको निजी चिकित्सक से दवा दिला रहे थे, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। तबियत ज्यादा खराब हुई तो परिजनों ने सुमित को मेरठ, जबकि महिला व वृद्ध को मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करा दिया। यहां डाक्टरों ने उनकी जांच कराई तो उनमें डेंगू पाजिटिव की रिपोर्ट आई।
विज्ञापन


जानकर परिवार के लोगों के चेहरे की हवाईयां उड़ गईं।  बताते हैं कि रात सात बजे सुमित ने उपचार के समय दम तोड़ दिया, जबकि नौ बजे तक बबीता और श्याम सिंह की भी मौत हो गई। तीनों की लाशें जब देर रात गांव पहुंची तो मातमी माहौल हो गया। परिजनों की चीख पुकार रात की खामोशी को तोड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेक ग्रामीण की जुबां पर बस यही बात थी कि ये कैसे हो गया। डेंगू बुखार खतरनाक होता जा रहा है, किन्तु कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। दवाई वितरण करने तक मरीजों के पास स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंच रही है। तीनों की लाशों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed