फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   49 lakh rupees looted on the pretext of selling land, report

Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर 49 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट

Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
49 lakh rupees looted on the pretext of selling land, report
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जमीन बेचने का झांसा देकर कुछ लोगों ने किसान और उसके साथी से 49 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रजबपुर गांव में सारिक का परिवार रहता है। उन्होंने पड़ोसी साद के साथ मिलकर अमरोहा के पीरगढ़ निवासी आदिल, आसिम, अमीर व रजिया से 14 बीघा जमीन का सौदा नौ करोड़ रुपये में तय किया था। जिसकी एवज में 1.71 करोड़ रुपये इन लोगों ने लिए थे। जबकि, बैनामा 11 महीने के भीतर करने की बात कही थी। 100 के स्टांप पर 11 दिसंबर 2021 को इकरारनामा कर दिया था।
इसके बाद सारिक और साद ने इकरारनामा को पंजीकृत करने की बात कही तो वह बहाने बनाने लगे। पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने लौटाने से मना कर दिया। सारिक व साद ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपियों ने उन्हें उसी जमीन पर बुलाया और समझौता करने के लिए धमकाया। साथ ही फैसले के नाम पर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और 30 लाख रुपये वापस दिए।
विज्ञापन

पीड़ितों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की तो कुछ रकम और वापस कर दी, लेकिन 49 लाख रुपये वापस करने को तैयार नहीं है और जमीन का बैनामा भी नहीं कर रहे हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आदिल, आसिम, अमीर और रजिया समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed