फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   4.70 lakh by pretending to get a job in the army

Amroha News: सेना में नौकरी का झांसा देकर 4.70 लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
4.70 lakh by pretending to get a job in the army
आदमपुर। आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने चार लाख सत्तर हजार रुपये हड़प लिए। इसकी शिकायत पुलिस से की तो दरोगा ने शिकायती पत्र को फाड़ दिया और पीड़ित के साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव शीतला सराय निवासी ललित कुमार का कहना है कि अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख सत्तर हजार रुपये लिए थे। लेकिन न तो नौकरी लग पाई और न रकम लौटाई। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर की गई थी। प्रार्थनापत्र जांच के लिए आदमपुर थाने आया। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा ने थाने बुलाकर शिकायतीपत्र को फाड़ दिया और गलत व्यवहार किया। थाने से भगाने का आरोप भी है। थाना प्रभारी वरुण कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed