{"_id":"59d5459e4f1c1bec538b5c26","slug":"41507149214-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर ब्रजघाट में स्नान आज, लग सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर ब्रजघाट में स्नान आज, लग सकता है जाम
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम से ही हाईवे के कटों को बंद कर दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में गुरुवार को आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। इससे ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा लगने से ब्रजघाट हाईवे पर जाम लग सकता है। जाम से निजात के लिए बुधवार शाम से ही से हाईवे के कटों को बंद कर दिया गया है। साथ ही गंगा स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होने की वजह से हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा व तिगरी धाम पर गंगा में स्नान करते हैं। स्नान के लिए बुधवार मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं की आमद ब्रजघाट में होनी शुरू हो गई। इस दिन गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर जाम से निपटने के लिए हाईवे के कटों के बंद करा दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अपराध नियंत्रण के लिए सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी।