फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ओसीता जग्देपुर में बाढ़ के पानी से काली पड़ने लगी गन्ने की फसल

ओसीता जग्देपुर में बाढ़ के पानी से काली पड़ने लगी गन्ने की फसल

Mon, 24 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
ओसीता जग्देपुर में बाढ़ के पानी से काली पड़ने लगी गन्ने की फसल
रविवार को 20 सेमी बढ़ा जलस्तर, 200.40 गेज मीटर पहुंचा
विज्ञापन

89 हजार क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा गया

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
गंगा में जलस्तर बढ़ने से ओसीता जग्देपुर के खेतों में लहलहा रही फसलों में घुसा पानी अब फसलों को प्रभावित करने लगा है। करीब दो सप्ताह से बाढ़ का पानी भरा रहने से गन्ने की फलस काली पड़ने लगी है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसान परेशान है कि उसकी फसल बच पाएगी या नहीं। रविवार को जलस्तर में 20 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि डैम से 89 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। इससे खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा है। बाढ़ अफसरों द्वारा तटबंधन का कार्य कराया जा रहा है।
पहाड़ों पर लगातार तेज बरसात का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इससे पहाड़ी इलाकों के जलाशयों में जमा हुए पानी को मैदानी इलाकों में छोड़ा जा रहा है। शनिवार को 85 हजार क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा गया था। जिससे एक साथ गंगा का जलस्तर बीस सेमी बढ़ गया। इससे गंगा, खतरे के निशान की ओर तेजी से बढ़ती जा रही है। गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी घुसना शुरू हो गया। ओसीता जग्देपुर के जंगल में बोई गईं करीब एक हजार बीघा से ज्यादा क्षेत्रफल में लहलहा रही फसलों में बाढ़ का पानी दो सप्ताह से भरा रहने से फसलों पर कुप्रभाव पड़ने लगा है। गन्ने की फसलों की पत्ती नीचे की तरफ से काली पड़ने लगी है। गन्ने की जड़ काली होनी लगी है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों को इस बात का खतरा सता रहा है कि आखिर कैसे फसलों को बचाया जाए। जबकि रविवार को भी हरिद्वार व बिजनौर बैराज से 89 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। इसका असर मैदानी इलाकों में सोमवार को जरूर दिखाई देगा। शनिवार को तिगरी में 200.20 व तिगरी में 200.00 गेज मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। जो रविवार को बढ़कर तिगरी में 200.40 व ब्रजघाट में 200.20 गेज मीटर हो गया। फिलहाल जलस्तर ब्रजघाट में खतरे के निशान 201.9 गेज मीटर और तिगरी में 202.5 गेज मीटर से अभी बहुत नीचे है। बाढ़ खंड द्वारा तटबंधन का कार्य लगातार कराया जा रहा है।
विज्ञापन



गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तटों को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। डैम से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। अभी और जलस्तर बढ़ने की अशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, जेई, बाढ़ चौकी तिगरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed