{"_id":"65c52ec433f7f81bc80a832f","slug":"400-bighas-of-land-has-been-purchased-for-the-industrial-corridor-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-113536-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक गलियारा : 2200 की जरूरत, अभी तक खरीदी मात्र 400 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक गलियारा : 2200 की जरूरत, अभी तक खरीदी मात्र 400 बीघा जमीन
विज्ञापन
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बनाए जा रहे औद्याेगिक गलियारे के लिए भूमि खरीद का सिलसिला तेजी से चल रहा है। पिछले कई दिनों में भूमि का बैनामा कराए जाने का कार्य चल रहा है। गलियारे के लिए कुल 2200 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके विपरीत अभी तक मात्र 116 किसानों से करीब 400 बीघा भूमि का बैनामा कराया जा सका है।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे गांव मंगरौला में औद्योगिक शहर बसाए जाने की शासन की योजना के अनुसार यूपीडा और अमरोहा जनपद के प्रशासनिक अधिकारी तेजी से काम कर रहे हैं। औद्योगिक गलियारा बनाए जाने के लिए मंगरौला, रुस्तमपुर, गांगटकोला व दौलतपुर गांव की करीब 2200 बीघा भूमि को चिह्नित किया गया है। किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र लेकर हाथों हाथ भूमि का बैनामा कराया जा रहा है। अन्य किसानों से भी सहमतिपत्र लिए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
-- -- --
चार करोड़ 41 लाख रुपये का किया जा चुका भुगतान
मंगरौला में औद्योगिक गलियारे के लिए खरीदी जा रही भूमि का भुगतान भी समय पर कराया जा रहा है। तहसीलदार सुदीप कुमार का कहना है कि औद्योगिक गलियारे के लिए खरीदी जा चुकी भूमि का करीब चार करोड़ 41 लाख रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। भूमि का बैनामा कराने के कुछ समय बाद ही खाते में रकम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --
तेजी से चल रहा फ्लाईओवर बनाने का काम
गंगा एक्सप्रेस-निर्माण में गांव मंगरौला में तेजी के साथ फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। फ्लाईओवर निर्माण के लिए 24 पिलर खड़े किए जा रहे हैं। जिसमें चार पिलर अबतक तैयार किए जा चुके है। उधर, पिपलौती, उझारी और मिर्जापुर में अंडरपास बनकर पहले ही तैयार हो चुका है।
-- -- --
औद्योगिक गलियारे के लिए चिह्नित की गई भूमि का अधिग्रहण कराया जा रहा है। इसके लिए रोजाना किसानों से बैनामा कराए जा रहे हैं। अबतक 116 किसानों से लगभग 400 बीघा भूमि का बैनामा कराया जा चुका है।
-- पुष्करनाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर