फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   40 year old youth dies of heart attack

Amroha News: हार्ट अटैक से 40 वर्षीय युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
40 year old youth dies of heart attack
हसनपुर। नगर निवासी 40 वर्षीय शाहनवाज कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

मृतक शाहनवाज कुरैशी नगर के मोहल्ला मनिहारान के रहने वाले थे। शाहनवाज गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। चार दिन पूर्व अचानक उन्हें हार्ट अटैक हुआ। परिजनों ने नगर के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। जहां से गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी छोड़ी है। मंगलवार शाम को उनके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है हार्ट अटैक से मौत की कोई सूचना अस्पताल में प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed