फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   40 thousand looted from medical store operator

मेडिकल स्टोर संचालक से 40 हजार लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
40 thousand looted from medical store operator
मेडिकल स्टोर संचालक को नशा सुंघा कर 40 हजार रुपये लूट लिए गए। वह बेहोशी की हालत में हैदराबाद में मिला है। पुलिस को सूचना दी गई है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव शकरगढ़ी निवासी हारून पुत्र मेहरबान पड़ोसी गांव जयतौली में मेडिकल स्टोर चलाता है। चार दिन पूर्व वह मेडिकल स्टोर के लिए दवाई लेने के लिए घर से 40 रुपये लेकर गढ़मुक्तेश्वर गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम को हैदराबाद में एक रेलवे स्टेशन पर गांव के ही लोगों को वह बेहोशी की हालत में मिला। लोगों ने घर फोन करके इसकी सूचना दी। होश में आने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर में उसे कुछ लोगों ने चाय पिलाई थी। जिसके बाद वह बेहोशी की हालत में चला गया।जेब में रखे 40 हजार रुपये भी लूट लिए गए। इसके बाद उसे वापस अपने गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed