फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   40 doctors will be deployed at Tigri Ganga Mela

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में तैनात रहेंगे 40 डॉक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
40 doctors will be deployed at Tigri Ganga Mela
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के बीमार होने या हादसे में घायल होने पर इलाज करने के लिए 40 डॉक्टर तैनात रहेंगे। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवतियों को भी नहीं भटकना पड़ेगा। मेले के अस्पताल में ही उनका प्रसव कराया जाएगा। जीवन रक्षक दवाओं से लैस दो एंबुलेंस सहित दस एंबुलेंस भी लगाई जाएंगी।

तिगरी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर उपचार मुहैया कराने के लिए एलोपैथिक, होमियोपैथिक व आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे। जिनमें 40 डॉक्टर तैनात रहेंगे। डॉक्टरों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, फिजिशियन मौजूद रहेंगे। इसके अलावा छह एंबुलेंस भी मेले परिसर में उपलब्ध रहेंगी। एक एंबुलेंस कुमराला और एक कांकाठेर में खड़ी की जाएगी। एडवांस लाइव स्पोर्ट दो एंबुलेंस भी मेले में लगाई जाएंगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में बनाए जाने वाले अस्पतालों में प्रसव की भी सुविधा रहेगी। वहीं, मेले में बनने वाले अस्पतालों के लिए 90 तरह की दवा आ गई हैं। अस्पताल शुरू होते ही दवाइयां मेले के भेज दी जाएंगी।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed