फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   4 more corona infected patients were found, 2675 got the rescue vaccine

कोरोना संक्रमित 4 मरीज और मिले, 2675 ने लगवाया बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
4 more corona infected patients were found, 2675 got the rescue vaccine
शनिवार को जनपद में कोरोना संक्रमित चार मरीज और मिले है। जबकि 2675लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इस लहर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2896 हो गई है। जिलेमें अब केवल 16 मरीज एक्टिव बचे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार 111 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें महिला समेत चार लोग पॉजिटिव मिले है। इस लहर में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 2896 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 911 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं टीकाकरण अभियान के तहज जिले मेें शनिवार को 119 बूथ बनाए गए थे। जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कालेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 775 ने टीके की पहली डोज लगवाई। जबकि 18 साल से अधिक उम्र वाले 1876 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 2675 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 24 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 12000 का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed