Amroha: 38 वर्षीय भट्ठा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत, परिजन बोले- पहले कभी नहीं हुई परेशानी
परिजनों के अनुसार कारोबारी बाकर अली को पहले कभी इस तरह की परेशानी नहीं हुई। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा शहर के मोहल्ला चकली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक उस वक्त पड़ा जब वह दोस्तों के पास से वापस लौट रहे थे। दोस्त उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोहल्ला चकली निवासी 38 वर्षीय ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां पुत्र स्वर्गीय हसन अली शनिवार की रात मोहल्ला काजीजादा में अपने दोस्त के यहां गए थे। देर रात वहां से घर लौटने लगे। पैदल वापस लौटते समय रास्ते में उनकी तबीयत खराब लगी। जिस पर वह वापस अपने दोस्त के पास आ गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर दोस्त ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह उनके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बाकर अली अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। बाकर अली के बड़े भाई आबिद अली खां एएमयू में प्रोफेसर हैं।
पहले कभी नहीं हुई परेशानी
बाकर अली खान दो भाईयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई आबिद अली खां एएमयू अलीगढ़ में प्रोफेसर हैं। परिजनों के अनुसार बाकर अली को पहले कभी इस तरह की परेशानी नहीं हुई। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
तीन दिन में हार्ट अटैक से गई दो युवाओं की जान
पिछले तीन में दो युवा हार्ट अटैक का शिकार हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को मोहल्ला लकड़ा निवासी नवेद असगर की नमाज पढ़ते वक्त तबीयत बिगड़ गई थी। जिनको परिजन अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं शनिवार को मोहल्ला चकली निवासी बाकर अली खान की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई।