फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   35 thousand rupees reward arrested in police encounter

Amroha News: पुलिस मुठभेड़ में 35 हजार का इनामी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees reward arrested in police encounter
रजबपुर। वाहन चेकिंग के दौरान रजबपुर थाना पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी 35 हजार रुपये का इनामी है। इस पर सैदनगली थाना से 25 और एटा जनपद से 10 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे रजबपुर थाना इंस्पेक्टर रमेश सहरावत फोर्स के वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के पीछे निपनिया गांव की रोड पर बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देखा गया। पुलिस की टीम ने बाइक सवार को रोकने के लिए इशारा किया तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से बाइक सवार घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आकिल पुत्र मोहम्मद यूसुस निवासी ढक्का थाना सैदनगली बताया। एसपी के मुताबिक आकिल गोकशी का आरोपी है। वह सैदनगली थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इतना ही नहीं आकिल पर एटा जनपद में भी गोकशी का एक मुकदमा दर्ज है। जिसमें उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी आकिल का आपराधिक रिकार्ड खंगाल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed