{"_id":"67f57e27b50fb68b3403c627","slug":"35-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-case-filed-against-three-including-a-couple-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-137650-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौकरी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख ठगे, दंपती समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौकरी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख ठगे, दंपती समेत तीन पर केस
Wed, 09 Apr 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर गजरौला निवासी दंपती व धनौरा निवासी युवक ने ग्राम जैथल निवासी युवक से 3.5 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर युवक ने रुपये वापस मांगे तो धमकी दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम जैथल निवासी इबरान ने तहरीर देकर बताया कि धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी परिचित रोहताश ने उसके भाई शाहरूख की सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का बात कही थी। आरोपी का कहना था कि गजरौला निवासी विवेक अग्रवाल व उसकी पत्नी स्वाति अग्रवाल की अधिकारियों से अच्छी जानकारी है। रोहताश के जरिये वह विवेक व स्वाति से मिला। साढ़े तीन लाख रुपये की बात तय हो गई।
बताया कि 27 नवंबर 2022 को 1.20 लाख रुपये खाते में व 2.30 लाख रुपये नकद विवेक अग्रवाल को दिए। दो साल तक नौकरी न लगने पर उसने विवेक अग्रवाल से रुपये वापस करने के लिए कहा तो उसे 50 हजार रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक खाते में पैसे न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। इबरान का आरोप है कि अपने रुपये मांगने पर उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इबरान की तहरीर पर विवेक अग्रवाल, उसकी पत्नी स्वाति व रोहताश के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।