फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   34 students enrolled in ITI on the last day

Amroha News: आखिरी दिन 34 विद्यार्थियों ने लिया आईटीआई में दाखिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
34 students enrolled in ITI on the last day
अमरोहा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में मंगलवार को प्रवेश के अंतिम दिन 34 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। सोमवार को रक्षाबंधन के चलते व्यवसायिक परिषद की ओर से प्रवेश के लिए एक दिन आगे बढ़ा दिया गया था। आखिरी दिन तक कुल 2172 सीटों के सापेक्ष 691 प्रवेश हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के पांच राजकीय औद्योगिक संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण के तहत 2172 सीटों के सापेक्ष 1380 छात्रों की मेरिट जारी की गई थी। शुरुआत में प्रवेश के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया था, लेकिन बाद में इसे 19 अगस्त कर दिया गया था। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार होने के चलते प्रवेश की तारीख को एक दिन आगे बढ़ाते हुए 20 अगस्त कर दिया था। मंगलवार को प्रवेश की अंतिम तारीख में कुल 34 छात्रों ने प्रवेश लिया। सोमवार तक प्रवेश की संख्या 657 थी।
विज्ञापन

मेरिट में 1380 विद्यार्थियों ने बनाई थी जगह
प्रथम चरण के तहत कुल 691 छात्र प्रवेश ले चुके हैं। हालांकि, मेरिट में 1380 ने प्रवेश के लिए अपनी जगह बनाई थी। जारी हुई मेरिट के अनुसार 689 छात्रों ने प्रवेश नहीं लिया। प्रथम चरण के तहत प्रवेश लेने के लिए अब तारीख बढ़ने का इंतजार करना होगा। प्रथम चरण के बाद फिर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजकीय आईटीआई केशाेपुर अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आखिरी दिन तक अमरोहा में 146, गजरौला में 184, हसनपुर में 119, गजरौला में 184 व नौगांवा सादात में 114 छात्र प्रवेश ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed