{"_id":"67478523c6dfd5b4500fced7","slug":"33675-rooftop-solar-plants-will-be-installed-on-subsidy-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-129891-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में सब्सिडी पर लगेंगे 33,675 रूफटॉप सोलर संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में सब्सिडी पर लगेंगे 33,675 रूफटॉप सोलर संयंत्र
Thu, 28 Nov 2024 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में सब्सिडी पर 33,675 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। प्लांट लग जाने पर बिजली का बिल आधा आएगा। 25 साल तक लगातार बिजली मुफ्त मिलेगी। अब तक जिले में 5139 आवेदन आए हैं। 91 सोलर संयंत्र लग गए हैं। बाकी भी जल्द लग जाने की संभावना है।
जिले को लोगों के घरों की छतों पर 33,675 साेलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य मिला है। एक किलोवाट का संयंत्र लगाने पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिसमें 30 हजार की सब्सिडी केंद्र सरकार और 15 हजार की छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। संयंत्र लग जाने पर बिजली का बिल 50 प्रतिशत कम हो जाएगा। वहीं, दो किलोवाट का संयंत्र लगाने पर 60 हजार की सब्सिडी केंद्र सरकार, 30 हजार की प्रदेश सरकार देगी, जो बिजली का बिल 1000 से 1100 तक आता है, वह 200 से 400 तक आएगा।
तीन किलोवाट का संयंत्र लगने पर 60 प्रतिशत छूट में 78 हजार केंद्र सरकार व 30 हजार प्रदेश सरकार, 21 सौ से ढाई हजार रुपये प्रति माह आने वाला बिल महज 300-400 रुपये आएगा। चार किलोवाट का संयंत्र लगाने पर भी 78 हजार रुपये की छूट मिलेगी। बिजली का बिल 4000-4500 रुपये प्रति माह से घटकर 1200 या 15 सौ रुपये आएगा। पांच किलोवाट का संयंत्र लगाने पर 40 प्रतिशत छूट मिलेगी। विभाग के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि अमरोहा जिले में 33675 रूफटॉप सोलर संयंत्र का लक्ष्य मिला था। जिसमें अब तक 5139 आवेदन आए हैं, जबकि 91 संयंत्र लग गए हैं। बिजली विभाग लोगों को प्रेरित कर रहा है कि अधिक से अधिक सोलर संयंत्र लगवाएं। इससे उपभोक्ताओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। एक बार खर्च हो जाने पर बिल आधा आएगा। जिससे बाद में उनकी आमदनी बढ़ेगी।