फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   32 corona positive

डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर, बैंक के डायरेक्टर सहित 32 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
32 corona positive
कोराना की जांच करते स्वास्‍थ्य कर्मचारी।
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस का एक चपरासी, बैंक डायरेक्टर, डिग्री कालेज के प्रोफेसर सहित 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 44 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2319 हो गई है। कुल 340 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 256 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 10 लोग संक्रमित पाए गए। जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1177 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 22 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों मरीजों में सीएमओ ऑफिस का एक चपरासी, भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर और एक डिग्री कालेज के प्रोफेसर शामिल हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिलेभर में कोरोना के 32 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2319 हो गई है। कुल 340 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 93903 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1672 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 44 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed