फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   32 candidates including three candidates for the post of President filed their nominations.

Amroha News: अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों समेत 32 ने कराया नामांकन

Thu, 12 Dec 2024 01:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Dec 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
32 candidates including three candidates for the post of President filed their nominations.
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के वार्षिक चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को अध्यक्ष और सचिव के तीन-तीन प्रत्याशियों समेत 32 ने अपना नामांकन कराया। बृहस्पतिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

चुनाव समिति के पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए चैनसुख गोला, कृपाल सिंह यादव, धर्मपाल सिंह ने पर्चा दाखिल किया है। सचिव पद के लिए सतीश कुमार, अरशद हुसैन भारती, हरिओम सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सैनी, उमेआरा, मोहम्मद मुशद आरिफ, इरशाद और इरशाद बैग अयूबी ने अपना नामांकन कराया है, जबकि, उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह राणा, प्रमोद कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कुमारी सबा चौधरी, सतेंद्र चौहान, ब्रह्मपाल और संयुक्त सचिव पद के लिए प्रमोद कुमार, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद यासिर अंसारी ने पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी सीनियर ग्रुप के लिए अतुल कुमार सक्सेना, श्रवण कुमार समरपाल सिंह, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर ग्रुप के लिए मोहम्मद तौसीफ, रिजवान मलिक, अफसर अली, जावेद खान, संजीव कुमार, वसीम अहमद सहित 32 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी, यह अंतिम दिन होगा। जबकि 13 दिसंबर को नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया शाम चार बजे तक होगी। 19 दिसंबर को मतदान होगा। इसके बाद 20 दिसंबर की सुबह 10 बजे से मतगणना होगी। इस दौरान चुनाव समिति में संजय कुमार शर्मा, जयप्रकाश यादव, अमित कुमार जैन, सूर्य प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, कपिल कुमार चिकारा, हुकुमचंद सैनी, तस्लीम अहमद सैफी, मोहम्मद खालिद, मेहंदी हसन, जितेंद्र सिंह बिधूड़ी, कुमारी शबनम परवीन, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed