{"_id":"5bfc4c98bdec2241486fc56b","slug":"31543261336-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों को भाकियू की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों को भाकियू की चेतावनी
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन ने बैंकों को चेतावनी दी है कि यदि किसी भी जमानती के खाते से रकम काटी तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही भाकियू ने वेव इंडस्ट्रीज से पिछली पेराई सत्र का पूरा भुगतान किए जाने की मांग की है।
तहसील परिसर में हुई पंचायत में अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बैंक प्रबंधक किसानों द्वारा लिए ऋण में जमानती के खातों से पैसे काट रहे हैं। यह पूरी तरह गलत है। पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी जमानती के खाते से रकम काटी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
आजमपुर गांव में चल रही चकबंदी में की जा रही धांधली पर रोष व्यक्त करते हुए जांच की मांग की गई। गन्ना पर्ची की तारीख बीत जाने के बाद समय रहते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग भी की गई।
विज्ञापन
कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान को जारी रखने की मांग भी की गई। इस अवसर पर आलोक कुमार, रामवीर सिंह, सुरेंद्र सैनी, दयानंद त्यागी, उपकार त्यागी, सरवरी खातून, नरदेव सिंह, ब्रह्म सिंह आदि मौजूद रहे।