{"_id":"5b49045e4f1c1b3c748b4743","slug":"31531511902-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घर जाकर खुले में शौच से बचने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घर जाकर खुले में शौच से बचने की सलाह
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें घर घर जाकर खुले में शौच जाने के नुकसान बताए। वहीं शौचालय का प्रयोग करने की सलाह दी।
शुक्रवार को गांव भारापुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। दिव्यांग युवा शिवकुमार ने गांव में घर-घर जाकर शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक किया। कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में दो गड्ढे वाले कच्चे शौचालय का निर्माण अवश्य कराना चाहिए। ब्लॉक समन्वयक मोहित कुमार संधू ने कहा की घर में शौचालय का निर्माण स्वास्थ्य के बेहद जरुरी है। शौचालय से घर में स्वच्छता आती है। वहीं परिवार की इज्जत बढ़ती है। शौचालय का प्रयोग मान सम्मान से जुड़ा होता है। खुले में शौच जाने से बचना चाहिए। इस दौरान राजवती, सौदान सिंह, मिंटू, अंकित, डोली उपस्थित रहे।