{"_id":"61424e828ebc3e1dd0652d15","slug":"315-patients-of-fever-were-found-in-government-hospitals-in-a-day-jpnagar-news-mbd4028187126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में एक दिन में बुखार के 315 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में एक दिन में बुखार के 315 मरीज मिले
विज्ञापन
अमरोहा। बुखार के कहर के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में लोग बड़ी तादाद में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। सुबह से ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इसके बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी 3580 मरीज पहुंचे। इसमें 315 बुखार में मरीज मिले। हालात ये है कि शहर हो या गांव चारों तरफ बुखार को लेकर दहशत का माहौल है।
सितंबर माह की शुरूआत से अब तक जिले में बुखार का कहर जारी है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग बुखार से पीड़ित हैं। गांव-गांव कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। सरकारी अस्पतालों से लेकर फर्जी चिकित्सकों के पास तक बुखार पीड़ितों की भरमार है। बुधवार जिला अस्पताल का बुरा हाल है। अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मारामारी की स्थिति दिखाई दी। कई डॉक्टर अपने कक्ष से नदारद रहे। जिसका खामियाजा मरीज को भुगतना पड़ा। मरीज डॉक्टर के इंतजार में भटकते दिखे।
बुधवार को मरीजों की संख्या इतनी थी कि जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी 3580 के पार पहुंच गई। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, सांस, दमा, टाइफाइड और डायरिया मरीज थे। सबसे ज्यादा 315 मरीज बुखार के मरीज मिले। बुखार के कहर के चलते अस्पताल के वार्ड फुल हो गए हैं। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को जिले में बुखार के 315 मरीज मिले हैं। इसके अलावा टाइफाइड के 18 और डायरिया के 35 मरीज मिले हैं।