फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   300liter wine recovered

चौबीस घंटे में 300 लीटर शराब बरामद, 10 तस्कर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
300liter wine recovered
अमरोहा। जनपद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। चौबीस घंटे में तीन सौ लीटर अवैध और कच्ची शराब बरामद की। दस तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं एसपी ने अवैध और मिश्रित शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सुनीति ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर बछरायूं पुलिस ने कल्लू निवासी रहमापुर माफी, परमानंद निवासी विसावली, पुष्पेंद्र निवासी दौराला को 30-30 लीटर और सोनू निवासी रमपुरा खादर थाना मंडी धनौरा, मुस्तकीम निवासी कुआंखेड़ा को 40-40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं जिला बदर दीपक निवासी काशीराम कॉलोनी को 20 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने कुंवरपाल निवासी गंगाचोली, परम निवासी फूलपुर को 40-40 लीटर कच्ची शराब और उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा महफूज निवासी मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी को एक किलो 400 ग्राम डोडा चूर्ण सहित पकड़ा है। रहरा पुलिस ने अंकुर और सुक्खन निवासी सुतवाली की मढै़या को 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सभी तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed