फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30 trolleys of wheat caught without paying market fee

Amroha News: बिना मंडी शुल्क दिए जा रहीं गेहूं की 30 ट्रॉली पकड़ीं

Tue, 29 Apr 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
30 trolleys of wheat caught without paying market fee
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने पुलिस, राजस्व विभाग व मंडी सचिवों के साथ छापामार कर गेहूं लदे 30 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। इनमें कई के चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। यह बिना मंडी शुल्क दिए गेहूं ले जा रहे थे।
मंडी के कागजात नहीं मिलने पर दस ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंडी समिति ले जाया गया और उनका गेहूं क्रय केंद्रों पर तुलवाया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गेहूं लदे कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली औद्योगिक क्षेत्र में आटा मिलों की ओर जा रहे हैं। साथ ही उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं बिना मंडी शुल्क दिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम हसनपुर विभा श्रीवास्तव, हसनपुर मंडी के प्रभारी सचिव संजीव कुमार, नायब तहसीलदार राजपाल गंगवार, मंडी धनौरा के सचिव सचिन शर्मा, हसनपुर के मंडी इंस्पेक्टर यश सिंघल व पुलिस के साथ छापा मारा।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कई के चालक गेहूं लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गए। अधिकारियों ने 30 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े और उनके कागजात देखे। जिन पर मंडी का अभिवहन पास मिला, उनको छोड़ दिया। दस से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंडी में लाया गया। जिनमें लदे गेहूं को मंडी में लगे क्रय केंद्रों पर तुलवाया गया। इनमें एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं होने बताया गया है। विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में मंडी शुल्क चोरी कर गेहूं बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उनके द्वारा लगातार छापा मारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed