फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   292 pradhan took oath

292 ग्राम प्रधानों का वर्चुअल शपथ ग्रहण, पहली बैठक कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
292 pradhan took oath
अमरोहा। जिले की ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्यों का शपथ ग्रहण मंगलवार से शुरु हो गया है। पहले दिन 292 ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण किया। अब जिले की 43 ग्राम प्रधानों को 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत की पहली बैठक 27 मई को होगी।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉक में कुल 597 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें 262 ग्राम पंचायतें संगठित नहीं हो पाई है, जिसमें चार ग्राम प्रधान की मौत भी शामिल है। इसके चलते 335 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जानी है लेकिन कुल 292 ग्राम प्रधानों शपथ ग्रहण किया। अब 43 ग्राम प्रधानों को 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। मंगलवार की सुबह नौ बजे से शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरु हुआ। पंचायत सचिव अपने ग्राम प्रधान के पास गए। वर्चुअल तरीके से बीडीओ ने जूम एप के जरिए ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई उन्होंने शपथ पत्र के प्रारुप को पढ़ा। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने उसे दोहराया। शपथ ग्रहण 26 मई की शाम तक चलेगा। हालांकि असगरीपुर के प्रधान के जेल में होने से शपथ नहीं हो सकी है। डीपीआरओ वाचस्पति झाने बताया कि ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी। इस दिन से कार्यकाल शुरु हो जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में छह समितियों के चयन पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed