फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   28 villages connected to Mohammadabad power plant remained immersed in darkness for eight hours.

Amroha News: आठ घंटे अंधेरे में डूबे रहे मोहम्मदाबाद बिजलीघर से जुड़े 28 गांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
28 villages connected to Mohammadabad power plant remained immersed in darkness for eight hours.
गजरौला। तेज हवा और बूंदाबांदी के कारण मोहम्मदाबाद बिजलीघर की लाइन में फाॅल्ट होने से 28 गांव अंधेरे में डृूब गए। आठ घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को दूर कर आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

गजरौला 132 केवीए से मोहम्मदाबाद बिजलीघर को लाइन जा रही है। मोहम्मदाबाद बिजलीघर से 28 गांवों को बिजली दी जा रही है। बुधवार की रात आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर बाद हवा चलने लगी। जिससे मोहम्मदाबाद की लाइन में फाॅल्ट हो गया। जिससे बिजलीघर से जुड़े 28 गांवों में अंधेरा छा गया। रात में ही बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। जेई गजरौला अजय कुमार व जेई मोहम्मदाबाद मनोज कुमार टीम के साथ फाॅल्ट को सही करने पहुंचे। मगर बूंदाबांदी के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। आठ घंटे की मशक्क्त के बाद अलसुबह साढ़े चार बजे आपूर्ति शुरू की जा सकी। उधर बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान रहे। दिन में कई बार बिजली गुल हुई। जिससे लोगाें को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed