फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   27 years after the formation of the district, the Mahila Thana will be shifted to its own building

Amroha News: जिला बनने के 27 साल बाद अपने भवन में शिफ्ट होगा महिला थाना

Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
27 years after the formation of the district, the Mahila Thana will be shifted to its own building
अमरोहा।
विज्ञापन

जिला बनने के 27 साल बाद किराए की बिल्डिंग में चल रहा महिला थाना जल्द ही अपनी बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। कचहरी के पीछे महिला थाने की नई बिल्डिंग तैयार है। अभी तक महिला थाना पुलिस लाइन में चल रहा है।
मुरादाबाद से अलग होने के बाद 15 अप्रैल 1997 में अमरोहा को जिला बनाया गया था। तभी से मंडी समिति में रिजर्व पुलिस लाइन और महिला थाना किराए की बिल्डिंग में चल रहे हैं। करीब डेढ़ साल से पुलिस लाइन का निर्माण जोया रोड स्थित 350 बीघा जमीन में चल रहा है। जबकि, महिला थाने का निर्माण कचहरी के पीछे बाईपास रोड पर हुआ है।
विज्ञापन

महिला थाने की बिल्डिंग पूरी तरह तैयार हो गई है। इसके बाद उसके हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। अफसरों की माने तो महिला थाने का निर्माण करीब 1500 मीटर जमीन में हुआ है, जिसमें महिला थाने के साथ-साथ महिला काउंसलिंग सेंटर, विवेचक कक्ष, वेटिंग एरिया, पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों की देखभाल के लिए भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शौचालय, बैरक और मैस भी तैयार हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला थाने का निर्माण पूरा हो गया है। हैंडओवर होते ही किराए की बिल्डिंग से महिला थाने को अपनी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed