फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   27 year old welder dies of fever

Amroha News: बुखार से 27 वर्षीय वेल्डर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
27 year old welder dies of fever
हसनपुर। बुखार से वेल्डर मोबिन (27) की मौत हो गई। करीब दस दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने पहले तो स्थानीय चिकित्सकों से उपचार करवाया। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली ले गए। जहां शनिवार की शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी मोबिन पुत्र यामीन नगर के ब्लॉक कार्यालय के नजदीक वेल्डिंग की दुकान करते थे। बताते हैं कि करीब दस दिन पहले मोबिन को बुखार की शिकायत हुई थी। नगर के ही निजी चिकित्सक से उपचार करवाने के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए। जहां हालत और अधिक बिगड़ गई। उपचार के दौरान शनिवार शाम को मौत हो गई। दिल्ली से शव हसनपुर लाया गया। रविवार की सुबह को परिजनों ने शव को सुपुर्द- ए- खाक कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी छोड़ी है। वहीं, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि बुखार से मौत की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed