फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   27 people booked in four cases of dowry harassment

Amroha News: दहेज उत्पीड़न के चार मामलों में 27 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
27 people booked in four cases of dowry harassment
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिताओं को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। अलग-अलग चार मामलों में पुलिस ने ससुराल पक्ष के 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पहला मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया गांव में रहने वाले दिवंगत मोबीन की बेटी तरन्नुम का है। तरन्नुम की शादी 9 मार्च 2019 को दिल्ली के खजूरी निवासी सुहेल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले तरन्नुम को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। मामले में पुलिस ने सुहेल, रूमाना, हिना, जफर, सलमान, फरीद, वसीम, लाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरा मामला मुरादाबाद जनपद के मंझोला थानाक्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी असगर की बेटी साईमीन का है। साईमीन की शादी 28 फरवरी 2024 को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी सरफराज के साथ हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बाद में पति साईमीन को मायके में छोड़कर चला गया। इस मामले में भी पुलिस ने सरफराज, किशवरी, एहसान, साजिया, उस्मान, साजिद, माजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मस्तापुर नवादा के रहने वाले जयपाल सिंह की बेटी पूनम से जुड़ा है। पूनम की शादी 14 मार्च 2023 को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के साहबाजपुर गुर्जर निवासी चंद्रहास के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने पूनम को मारपीट करते घर से निकाल दिया था। इस मामले में भी महिला थाना पुलिस ने चंद्रहास, सरोज, विक्रम, अनीता, धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

इसके अलावा रजबपुर थानाक्षेत्र के कालखेड़ा निवासी सुभाष की बेटी रानी कुमारी की शादी 15 दिसंबर 2030 को मुरादाबाद के मंझोला थानाक्षेत्र के गागन नयागांव निवासी देवेंद्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रानी कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। फिलहाल, रानी कुमारी अपने मायके में पिता के घर रहती है। इस मामले में भी पुलिस ने देवेंद्र कुमार, आशीष, मनीष, राजेश्वरी, रिंकी, बिकिन और विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed