फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   27 children were born on the day of consecration

Amroha News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 27 घरों में गूंजी किलकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
27 children were born on the day of consecration
अमरोहा। अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जिले के 27 घरों में किलकारी गूंजी। जिससे इन परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गई। 17 घरों में बेटों ने जन्म दिया, जबकि दस घरों में बेटी ने जन्म लिया। राम उत्सव के दिन इन घरों में अलग उत्साह दिखा।
विज्ञापन

सोमवार का दिन हर राम भक्ताें के लिए बेहद खास रहा। लोग जश्न मनाने के साथ-साथ हर घर में खुशियां आने के लिए कामना करते रहे। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनके घर में बच्चा पैदा होने का समय था। लेकिन, सोमवार का दिन उन्होंने चुना। महिलाओं की डिलीवरी भी कराई। जिसके साथ ही 27 परिवार ऐसे रहे, जिनके घर बहार आई। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार शाम तक तक 27 परिवारों में किलकारियां गूंजी। नए मेहमान आने से इन परिवारों में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि इन नए मेहमानों में बेटों की संख्या ज्यादा है। इसमें कई परिवार ऐसे थे, जिन्होंने भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी डिलीवरी के लिए तय कराई थी। करीब 11 बच्चों ने सरकारी और 16 बच्चों का निजी अस्पताल में जन्म हुआ। बच्चों की किलकारी गूंजने से उन परिवारों खुशियां दोगुनी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed