{"_id":"69e7d2c27dde1af6350e419b","slug":"2696-crore-budget-passed-in-nagar-panchayat-joyas-board-meeting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162074-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नगर पंचायत जोया की बोर्ड बैठक में 26.96 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नगर पंचायत जोया की बोर्ड बैठक में 26.96 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
जोया। नगर पंचायत जोया की बोर्ड बैठक मंगलवार को अध्यक्ष जुबेर अहमद की अध्यक्षता में कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सभासदों की सहमति से पारित कर दिया गया। बजट के अनुसार कुल अनुमानित आय 26 करोड़ 96 लाख 80 हजार रुपये रखी गई है, जबकि अनुमानित व्यय 26 करोड़ 91 लाख 31 हजार रुपये प्रस्तावित है। इस प्रकार करीब 5 लाख 48 हजार रुपये का वार्षिक लाभ दर्शाते हुए बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बैठक के दौरान नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से जोया-अमरोहा चौराहे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पास किया गया, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई गई। इसके अलावा सभासदों ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा कराए जा रहे पेयजल कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को तोड़ा जा रहा है, लेकिन उनकी मरम्मत समय पर नहीं हो रही, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से अपील करते हुए कहा कि इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया जाए और कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि जहां पाइपलाइन बिछाई जा रही है, वहां पहले सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो और पेयजल व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार सिंह सेंगर और कार्यालय अधीक्षक विजय प्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभासद वीरवती, मंगेश, मौगिस अहमद, अता उर रहमान, मोहम्मद दानिश, रफीक, इरशाद, अशरफी बेगम, जायदा खातून, मोहम्मद वाजिद मौजूद रहे।