फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2500 applications for family pension scheme pending, 200 received installment

Amroha News: पारिवारिक पेंशन योजना के 2500 आवेदन लंबित, 200 को मिली किस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
2500 applications for family pension scheme pending, 200 received installment
अमरोहा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन योजना के 200 आवेदकों को 60 लाख रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है जबकि विभाग में 2500 आवेदन अभी भी लंबित चल रहे हैं। इनको दूसरी किस्त मिलने पर लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

रिवार में कमाऊ व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने पर समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत आश्रित को तीस हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले में योजना के तहत 2700 आवेदन लंबित चल रहे थे। लेकिन किस्त नहीं मिलने के कारण लाभार्थियों को धनराशि नहीं भेजी गई थी। पहली किस्त मिलने के बाद 200 लाभार्थियों को 60 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है। जबकि 2500 आवेदन अभी भी लंबित चल रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि दूसरी किस्त मिलने पर शेष लाभार्थियों को योजना के तहत धनराशि भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed