फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   25 thousand reward arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
25 thousand reward arrested in police encounter
रजबपुर/अमरोहा। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश निशाद उर्फ जीवा को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से निशाद घायल हो गया। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया । इस दौरान निशाद का एक साथी मौके से फरार हो गया। घायल सिपाही और तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने घायल तस्कर के कब्जे से तमंचा-कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

यह मुठभेड़ रजबपुर थानाक्षेत्र के जंगल में रविवार को हुई है। एसपी पूनम ने बताया कि रजबपुर इंस्पेक्टर शरद मलिक फोर्स के साथ सलारपुर व रायपुर के लिंक मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि जनपद के विभिन्न थानों से वांछित गो तस्कर अपने साथी के साथ आ रहा है। तभी पुलिस अलर्ट हो गई। थोड़ी देर में बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो तस्करों ने जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान हाथ में गोली लगने से अतरासी चौकी पर तैनात कांस्टेबल शिवा हुड्डा घायल हो गया। पुलिस ने तस्करों पर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। जबकि दूसरा गन्ने के खेत में भाग गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम निशाद उर्फ चीपा निवासी उझारी बताया। एसपी के मुताबिक निशाद उर्फ जीवा दिल्ली की गोकुलपुरी, अमरोहा के डिडौली, आदमपुर और रजबपुर से गोकशी के मुकदमों में वांछित था। जबकि सैदनगली थाने से अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने के मामले में वांछित चल रहा था। उसके कब्जे से तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई है। मौके से भागा बदमाश दिलशाद निवासी ढक्का है। वह भी रजबपुर थाने से पांच हजार का ईनामी है। पुलिस काफी समय से निशाद की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी तस्करों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए सबूत
रजबपुर। मुठभेड़ के तत्काल बाद पुलिस ने क्राइम सीन तैयार किया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई और मुठभेड़ स्थल पर सबूत इकट्ठा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने खुद संभाला मोर्चा
रजबपुर। मुठभेड़ के दौरान सैदनगली थानाक्षेत्र के ढक्का गांव निवासी गौ तस्कर दिलशाद फरार हो गया। दिलशाद भी रजबपुर थाने का पांच हजार रुपये का ईनामी है। उसकी धरपकड़ के लिए खुद एसपी पूनम ने कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

खेतों पर काम कर रहे लोगों में दहशत
रजबपुर। दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ के दौरान फायरिंग से खेतों पर काम कर रहे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। मुठभेड़ के दौरान एक के बाद एक चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। लोग गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस से जानकारी की। इसके बाद वापस अपने काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed