शादी के 26वें दिन पति ने दी जान: शाम में पत्नी ने की ऐसी हरकत, जो युवक से न हुई बर्दाश्त, रात में लगा ली फांसी
मरोहा में शादी के 25 दिन बाद पति ने आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता से कहासुनी के दौरान कड़वे शब्द सुनकर वह बर्दाश्त नहीं कर सका।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 25 दिन बाद पति से कहासुनी होने पर नवविवाहिता ने ऐसे कड़वे शब्दों का प्रयोग किया, जिन्हें पति बर्दाश्त नहीं कर सका और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था। 25 दिन पहले उसकी शादी सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। बताते हैं कि नवदंपती में शादी के दो दिन बाद से ही किसी बात को लेकर मनमुटाव शुरू हो गया था।
बुधवार शाम को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। परिजनों ने बताया कि कहासुनी के दौरान नवविवाहिता ने गुस्से में पति को ऐसा ताना मारा दिया, जिन्हें वह बर्दाश्त नहीं कर सका और रात में किसी समय कमरे में ही फंदे पर लगाकर आत्महत्या कर दी।
बृहस्पतिवार की सुबह को कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। युवक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है।