फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2.40 lakh rupees fine for adulteration in food items

Amroha News: खाद्य पदार्थों में मिली मिलावट 2.40 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 03 May 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 03 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
2.40 lakh rupees fine for adulteration in food items
अमरोहा। बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ भी मिलावट के चलते सेहत के लिए ठीक नही हैं। जांच के दौरान अधोमानक व मिलावट वाले ऐसे 11 मामलों की सुनवाई एडीएम कोर्ट में चल रही थी। जिसमें 2.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पनीर, धनिया पाउडर, दूध व खोया अधोमानक पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं। जांच में नमूनों के अधोमानक अथवा मिलावट पाए जाने पर विभाग की और से कार्रवाई करते हुए एडीएम कोर्ट में वाद दायर कराया जाता है। जहां सुनवाई के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। ऐसे ही पुराने 11 मामलों में कोर्ट ने 2.40 लाख रुपये जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

डिडौली के श्यामपुर निवासी ब्रजपाल सिंह के पनीर का नमूना अधोमानक पाए जाने पर 50 हजार रुपये, मुनीर ट्रेडर्स के फैट का नमूना अधोमानक मिलने पर फर्म मानव फूड प्रोडक्ट्स हापुड़ दोनों पर 10 हजार रुपये, हसनपुर के राजकुमार का काजू का नमूना अधोमानक पाए जाने पर 30 हजार रुपये, अमरोहा के मोहम्मद आलम व नसीम आजम का धनिया पाउडर का नमूना अधोमानक मिलने पर 10-10 हजार रुपये, धनौरा के पीपली कला निवासी मुसाहिद के भैंस के दूध का नमूना अधोमानक पाए जाने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पतेई खालसा निवासी इब्ने हसन की बर्फी की नमूना फेल होने पर 10 हजार रुपये, अतरासी कला के महताब का खोया का नमूना अधोमानक मिलने पर 30 हजार रुपये, चौधरपुर निवासी अजीम का दूध का नमूना अधोमानक मिलने पर 35 हजार रुपये, सैदनंगली निवासी अर्जुन का खोया का नमूना अधोमानक मिलने पर 10 हजार रुपये, डिडौली के श्यामपुर निवासी ब्रजपाल सिंह का दूध का नमूना अधोमानक पाए जाने पर 35 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की कोर्ट द्वारा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article