फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   24 days before the wedding, the young man refused to marry

बरात से 24 दिन पहले युवक ने शादी से किया इनकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
24 days before the wedding, the young man refused to marry
बरात आने से 24 दिन पूर्व युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। कन्या पक्ष के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पंचायत में भी बात नहीं बनी। ग्रामीणों संग थाने पहुंचे बेटी वाले ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने वर पक्ष को थाने में बुलाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण बुधवार को थाना गजरौला पहुंचे। यहां उनमें शामिल एक ग्रामीण ने बेटी की शादी का कार्ड हाथ में ले रखा था। ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में तय किया। रिश्ता तय होने के बाद 21 जून को बारात आने की तारीख निश्चित की गई। जिसके बाद शादी की तैयारियां शुरू कर दी गईं। कार्ड भी छप गए।मगर तीन दिन पहले वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। उनको यह भनक लगी तो पैरों तले की जमीन खिसक गई। रिश्तेदार और संबंधियों को बात बताई। पंचायत के माध्यम से इस प्रयास में जुट गए कि बात खराब न हो। दो दिन पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उसने किसी भी कीमत पर शादी करने से इनकार कर दिया। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से वर पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वर पक्ष को बृहस्पतिवार को थाने में बुलाया है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि अगर मामला नहीं बनता है कि संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed