फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   220 boxes of Haryana Marka liquor brought hidden in clothes clippings

कपड़ों की कतरन में छिपाकर लाई गई 220 पेटी हरियाणा मार्का शराब पकड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
220 boxes of Haryana Marka liquor brought hidden in clothes clippings
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और कैंटर में भारी शराब की पेटी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए कपड़े की कतरन के नीचे छिपाकर लाई गई हरियाणा मार्का आठ लाख रुपये की अवैध शराब को नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही अमरोहा के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने हरियाणा मार्का शराब पर फॉर सेल इन यूपी के नकली रेफर लगा रखे थे। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि त्योहारों और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस मंगलवार की सुबह गश्त पर थी। तभी मुखबिर की सूचना पर कैंटर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कैंटर में भरी कपड़ों की कतरन के नीचे छिपाकर रखी गई हरियाणा मार्का शराब के पव्वों की 220 पेटियां बरामद र्हुइं। बाजार में शराब की कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम जहांगीर निवासी मोहल्ला तरवाल शाह और सिकंदर निवासी मोहल्ला सराय कोना जाटोवाली गली बताया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक यह लोग आर्थिक लाभ कमाने के लिए हरियाणा से अवैध शराब की तस्करी करते हैं। साथ ही शराब को अच्छे दामों में बेचने के लिए उत्तर प्रदेश में बिकने वाली शराब के नकली रैपर लगाते हैं। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed