फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   22 January is the hottest in five years, temperature reached 25 degrees

Amroha News: पांच साल में 22 जनवरी सबसे गर्म, 25 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 23 Jan 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
22 January is the hottest in five years, temperature reached 25 degrees
अमरोहा। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सर्दी का असर अचानक कम होने लगा है। बुधवार को मौसम साफ रहने के साथ चटक धूप खिलने से 22 जनवरी पिछले पांच सालों सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा भी 12 डिग्री पहुंच गया। मौसम में बदलाव से लोग हैरान है। हालांकि, कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बारिश, कोहरा तो कभी शीतलहर के साथ धूप निकल रही है। हालांकि, तीन दिनों से मौसम साफ रहने से चटक धूप निकल रही है। सोमवार व मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम साफ रहा। हालांकि, सुबह के समय कोहरा छाया रहा, लेकिन कुछ देर में धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। दिन बढ़ने के साथ आसमान पूरी तरह साफ रहा और चटक धूप खिली रही। धूप के बीच गर्म कपड़े पहनना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 11 डिग्री रहा था। जबकि, रात के समय हवा चली। वहीं, बुधवार तापमान में वृद्धि होने से मौसम खासा गर्म महसूस हुआ। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बारिश के आसार बने हैं। जिसके बाद तापमान में गिरावट होगी। बताया कि 22 जनवरी को तापमान 25 डिग्री पहुंचने से गर्माहट महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2020 15 7
2021 20 9
2022 17 10
2023 21 9
2024 17 7
2025 25 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article