फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   22 complaints registered in electricity department camp, revenue of 2.7 lakh collected

Amroha News: बिजली विभाग के शिविर में 22 शिकायतें दर्ज, 2.7 लाख का राजस्व एकत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
22 complaints registered in electricity department camp, revenue of 2.7 lakh collected
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण करने के लिए शुक्रवार को बिजली विभाग ने बिजलीघर पर शिविर का आयोजन किया। इसमें बिजली अफसरों ने समस्याओं के समाधान के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। वहीं, शिविर में दर्ज 22 शिकायतों में से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में दो लाख 70 हजार रुपये की धनराशि भी जमा कराई गई।

अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 22 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें सात शिकायतें बिल में गड़बड़ संबंधी थी। तीन शिकायत खराब मीटर, तीन नए कनेक्शन, पांच शिकायतें आपूर्ति संबंधित व चार स्थायी विच्छेदन संबंधी शिकायतें थी। आपूर्ति संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। खराब मीटर की शिकायत के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उपभोक्ताओं ने अपने बिल के दो लाख 70 हजार रुपये की धनराशि भी जमा की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी राजन कुमार, जेई राजू चौधरी व सर्वेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed