{"_id":"5b6dedb74f1c1bb24b8b7f61","slug":"21533930935-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना परिषद पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना परिषद पर अवैध वसूली का आरोप
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में गन्ना परिषद के पर्यवेक्षकों पर नए सदस्य बनाने में अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। साथ ही गन्ना उपायुक्त से मामले की जांच की मांग की है। पंचायत में जनपद को ओडीएफ घोषित करने पर सवालिया निशान लगाया गया है।
भाकियू की पंचायत बिजलीघर पर आयोजित की गई। पंचायत में वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत विभाग के अधिकारियों ने जनपद को गलत तरीके से ओडीएफ घोषित किया है जबकि जनपद में तमाम ग्रामीणों के शौचालय नहीं बने हैं और लोग खुले में शौच जा रहे हैं। पंचायत में किसानों ने गन्ना समिति व गन्ना परिषद पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि पर्यवेक्षक फर्द के नाम पर जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। चीनी मिल से बीते पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की गई। पंचायत में आलोक कुमार, अशोक सिंह, भगवान सिंह, रामवीर सिंह, सुरेंद्र सैनी, नरेश सिंह, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।