{"_id":"5b50e8e94f1c1b4f748b5c84","slug":"21532029161-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार आम जनता के हित में काम कर रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार आम जनता के हित में काम कर रही है
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार आम जनता के हितों के मददेनजर काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पिछले चार साल व राज्य सरकार द्वारा एक साल में किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सत्ता की खातिर एकजुट होने का नाटक कर रहे हैं। वह क्षेत्र के गांव बाखरपुर, आजमपुर, फतहउल्लापुर आदि में ग्रामीणों की सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनी।
भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र, दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना, उज्जवला योजना, फसल बीमा योजना आम जनता के हित में लिए गए ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का नेतृत्व कर्मयोगियों के हाथ में है। जिनके लिए आम जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी उत्पीड़न करता है तो उसकी जानकारी उनको दें। इस अवसर पर पवन कुमार, सोमप्रकाश सिंह, परम सिंह, धीरेंद्र सिंह्र करतार सिंह, राजपाल सिंह, नानक सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद थे।