{"_id":"59e3c33a4f1c1b65548b7af4","slug":"21508098874-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा में एंट्री को लेकर रमाबाई कालेज में हंगामा, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा में एंट्री को लेकर रमाबाई कालेज में हंगामा, धक्कामुक्की
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम पाली की परीक्षा में प्रवेश के दौरान हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। नगर के रमाबाई अंबेडकर डिग्री कालेज में आयोजित प्रथम पाली की टीईटी से पूर्व प्रवेश के दौरान कालेज द्वार पर जमकर हंगामा हुआ। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा प्रवेश पत्र के साथ बीटीसी का अंकपत्र मांगा जा रहा था। इसके विरोध में अभ्यर्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों के साथ धक्कामुक्की भी की गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने बमुश्किल हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को शांत कराया। वहीं, बीटीसी के अंकपत्र की मूल प्रति नहीं लाने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।
रविवार को नगर के रमाबाई अंबेडकर डिग्री कालेज में आयोजित टीईटी की प्रथम पाली की के दौरान सुबह करीब दस बजे अभ्यर्थियों से एडमिट कार्ड के साथ बीटीसी के अंकपत्र की मूल प्रति मांगी जा रही थी। इस दौरान जो अभ्यर्थी मूल प्रति नहीं लाए, उन्हें प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। इससे नाराज अभ्यर्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जबरदस्ती कालेज में घुसने की कोशिश की जाने लगी। इस दौरान अभ्यर्थियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम गंभीर सिंह, सीओ मोनिका यादव और थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को समझाकर शांत किया गया। हालांकि, इसके बाद भी मूल प्रति के बगैर अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। इससे अभ्यर्थियों में काफी रोष व्याप्त है। इसके बाद शाम की पारी में हुई परीक्षा में बीएड के अंकपत्र की मूल प्रति मांगी जा रही थी। इस दौरान भी हंगामे की स्थिति बनी।