फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अलविदा जुम्मा, ईद एवं कांवड़ यात्रा पर रहेगी विशेष सुरक्षा

अलविदा जुम्मा, ईद एवं कांवड़ यात्रा पर रहेगी विशेष सुरक्षा

Wed, 14 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अलविदा जुम्मा, ईद एवं कांवड़ यात्रा पर रहेगी विशेष सुरक्षा
अलविदा जुम्मा, ईद एवं कांवड़ यात्रा पर रहेगी विशेष सुरक्षा
विज्ञापन

क्रासर-
सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
आपसी सौहार्द बनाए रखने को प्रेरित करना होगा
सीसी और एसडीएम करेंगे विवादित स्थलों का निरीक्षण
कांवड़ यात्रा के मांगों का चिंहीकरण कराया जाएगा
फोटो-5
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में अभियोजन, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आगामी त्योहारों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण, अलविदा जुम्मा, ईद-उल-फितर एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनपद अमरोहा में कानून की अव्यवस्था का त्वरित निस्तारण करना अनिवार्य है। किसी भी घटना के घटित होने पर मौके पर पहुंचकर लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। कहा कि पक्षपात बिल्कुल न करें, निष्पक्ष निर्णय लेकर कार्य करें। जिलाधिकारी ने निस्तारित होने वाले वादों की संख्या कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ,इसे बढ़ाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी अलविदा जुम्मा, ईद उल फितर एवं कांवड़ यात्रा के अवसर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। कहा कि उप जिलाधिकारी एवं सीओ मिलकर निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि उपजिलाधकारी एवं सीओ मिलकर विवादित स्थानों का निरीक्षण कर लें और कांवड़ यात्रा के अवसर पर यात्रा के मार्गों का चिन्हीकरण कर लें ताकि किसी भी समस्या का निस्तारण किया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, सीओ, जिला आबकारी अधिकारी, तहसीलदार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed