{"_id":"6948469a96569f62ae04f475","slug":"207-vehicles-were-challaned-during-the-checking-drive-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-153911-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चेकिंग अभियान में 207 वाहनों के चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चेकिंग अभियान में 207 वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 207 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंप पर जाकर वहां पर मौजूद कर्मचारियों को नो हेलमेट नो फ्यूल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालक, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर भी एमवी एक्ट के अंतर्गत चालान किए गए। चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों समेत यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 207 वाहनों के एमवी एक्ट के अंतर्गत चालान कार्रवाई की गई। संवाद