{"_id":"5c6732b9bdec22739e2a58e8","slug":"201550267065-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा ने शहर के पीएम आवास के पात्रों की सूची को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा ने शहर के पीएम आवास के पात्रों की सूची को लौटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शहर के पीएम आवास के पात्रों की सूची को डूडा ने बैरंग लौटा दिया। परियोजना अधिकारी ने निर्धारित प्रारूप पर पात्रों का ब्योरा मांगा है। अब नगर पालिका परिषद दोबारा पात्रों की सूची तैयार करने में जुट गई है। शहर के कई मोहल्ले के लोग शुक्रवार को भी फॉर्म जमा करने पहुंचें। मान मनौव्वल के बाद उन्होंने फॉर्म जमा किया।
शहर के नगरीय निकायों में पीएम आवास का लाभ दिलान के लिए पात्रों का सर्वे दोबारा हो रहा है। पात्रों के चयन की जिम्मेदारी निकायों को दी गई है। इसके लिए अधिकांश निकायों ने डूडा को पात्रों की सूची भेज दी है। योजना के तहत चयनित होने पर पात्रों को मकान बनाने के लिए 2.5-2.5 लाख रुपये मिलेंगे। नगर पालिका परिषद में 34 वार्ड हैं, जिसमें 2827 पात्रों की सूची तैयार कर ली है। इसकी सूची शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला नगरीय विकास अभिकरण-डूडा में कर्मचारी लेकर पहुंचा। परियोजना अधिकारी ने अधूरा ब्योरा बता कर वापस कर दिया। दरअसल जिस प्रारूप पर नगर पालिका परिषद ने रिपोर्ट भेजा है उसमें केवल नाम, पिता का नाम, आधार संख्या, बैंक नाम, बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया है। इस पर जिला नगरीय विकास अभिकरण को आपत्ति थी।
अब यह भी देनी होगी जानकारी
अमरोहा। पीएम आवास के पात्रों की सूची में 20 बिंदुओं पर जानकारी देनी है। इसके पहले के प्रारूप पर छह बिंदुओं पर जानकारी दी गई है। अब लिंग, उम्र, वार्ड के साथ मोहल्ले का नाम, किस गली में रहते हैं, धर्म, जाति, बैंक की आईएफएस कोड, मासिक आय और किस योजना के तहत फार्म भरा गया है। दरअसल मकान के विस्तार के लिए भी अनुदान मिलता है।
विज्ञापन
- पीएम आवास का ब्योरा निर्धारित प्रोफॉर्मा पर नहीं दी गई थी। इसके चलते पात्रों की सूची वापस कर दी गई। नगर पालिका परिषद को सभी बिंदुओं पर जानकारी देने को कहा गया है।
- ऋषिपाल सिंह परियोजना अधिकारी, डूडा