फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   200 passengers boarded the Mumbai bound train from Amroha on the first day

Amroha News: पहले दिन मुंबई जाने वाली ट्रेन में अमरोहा से 200 यात्री हुए सवार

Tue, 22 Oct 2024 05:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 22 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
200 passengers boarded the Mumbai bound train from Amroha on the first day
अमरोहा। लालकुआं से बांद्रा टर्मिनल के लिए सोमवार को साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। अमरोहा पहुंचने पर ट्रेन पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं, स्टाफ को भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। दो मिनट के लिए ट्रेन का यहां स्टाॅपेज रहा। इस दौरान करीब दो सौ यात्री ट्रेन से मुंबई, दिल्ली, हापुड़ व गाजियाबाद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मुंबई के लिए जाने वाले लालकुआं–बांद्रा ट्रेन संख्या (22544–22543) सुबह 10:30 बजे स्टेशन पर पहुंची। यहां पहले से दैनिक रेल यात्री समिति व जज्बा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। उन्होंने लोको पायलट व अन्य स्टाफ काे माला पहनाकर स्वागत किया। हालांकि, ट्रेन का यहां दो मिनट का ठहराव हुआ। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि अमरोहा स्टेशन से मुंबई स्पेशल ट्रेन में 200 यात्री सवार हुए। इसमें मुंबई, गाजियाबाद, हापुड़ आदि के यात्री शामिल रहे। बताया कि सोमवार से से साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। मुंबई का सफर करने के लिए अमरोहा के लोगों को अब दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी होगी। उधर, स्वागत करने वालों में दैनिक रेल यात्री समिति ने अध्यक्ष अभिषेक शर्मा व जज्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष इकबाल खान, समर अब्बास, मुजाहिद अली, नाजिम, मोहम्मद इसरार खान, मोहम्मद शाहरुख, शहजाद अहमद, दानिश मिर्जा, कपिल शर्मा, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed