फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 years in prison to accused for kidnapping and misdeeds with teenager in amroha

अमरोहा: अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Wed, 25 Aug 2021 06:38 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Aug 2021 06:38 PM IST
सार

यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 27 अगस्त 2014 की रात हुई थी। यहां पर किसान का परिवार रहता है। गांव के रहने वाले युवक देवेंद्र नागपाल ने अपने साथी के साथ मिलकर किसान की 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था। 

विज्ञापन
20 years in prison to accused for kidnapping and misdeeds with teenager in amroha
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने जुर्माना की आधी धनराशि पीड़िता को सौंपने के निर्देश दिए हैं। आरोपी जमानत पर बाहर था, कोर्ट का फैसला आने के बाद उसे कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है। जबकि वारदात में शामिल एक नाबालिग आरोपी की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन चल रही है। 

विज्ञापन


यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 27 अगस्त 2014 की रात हुई थी। यहां पर किसान का परिवार रहता है। गांव के रहने वाले युवक देवेंद्र नागपाल ने अपने साथी के साथ मिलकर किसान की 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया था। इस मामले में किशोरी के भाई ने 29 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने 30 अगस्त को किशोरी को बरामद कर लिया था। इस दौरान पीड़िता ने दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने आरोप लगाया था। लिहाजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


न्यायालय ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी नाबालिग पाया गया, इसलिए उसकी पत्रावाली किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई थी। जबकि आरोपी देवेंद्र नागपाल का मुकदमा अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश विशेष (पॉक्सो एक्ट प्रथम) अवधेश कुमार सिंह की अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को अदालत ने मुकदमें में सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट बसंत सिंह सैनी ने आरोपी को सजा दिए जाने के लिए जोरदार पैरवी की। न्यायालय ने साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आरोपी देवेंद्र नागपाल को दोषी करार दिया और 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed