फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 presiding and 34 polling officers were absent on the first day of training

प्रशिक्षण के पहले दिन 20 पीठासीन और 34 मतदान अधिकारी रहे गैर हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
20 presiding and 34 polling officers were absent on the first day of training
विधानसभा चुनाव कराने के लिए मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन 20 पीठासीन और 34 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिसे लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि यह अधिकारी मंगलवार को प्रशिक्षण में शामिल नहीं होते तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण जोया रोड स्थित लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में दिया गया। प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन 720 पीठासीन अधिकारी और 720 मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित था। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया कि बूथों पर कैसे मतदान कराएंगे। कैसे मशीनों को बंद कर स्टॉंग रूम में जमा करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन 20 पीठासीन अधिकारी और 34 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे है। यदि ये कार्मिक मंगलवार को प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं करते है, तो उनके खिलाफ दर्ज कराने के साथ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण का प्रशिक्षण 25 और 27 जनवरी को भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed