{"_id":"61ba364d98646918c077ac57","slug":"2-40-crores-more-will-be-received-incomplete-roads-of-the-city-will-be-built-jpnagar-news-mbd4127579101","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.40 करोड़ रुपये और मिले, शहर की अधूरी सड़कें बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.40 करोड़ रुपये और मिले, शहर की अधूरी सड़कें बनेंगी
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी की ओर से शहर में दो अधूरी सड़कों के निर्माण के लिए 2.40 करोड़ रुपये और आवंटित हो गए हैं। जल्द ही दोनों सड़कों के सीमेंट कंक्रीट से अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए काम शुरू हो जाएगा। शासन ने 31 मार्च तक मोहलत दी है। इसके साथ ही मानक और विशिष्टियों के पालन का निर्देश दिया है। फिलहाल 48.27 लाख रुपये और आवंटित होंगे। अधिशासी अभियंता से प्रति महीने निरीक्षण और सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी।
लोक लेखा समिति के सभापति विधायक महबूब अली के पहल के बाद पीडब्ल्यूडी ने शहर की सड़कों के निर्माण के लिए कदम बढ़ाया। राज्य सड़क निधि से टीपी नगर चौराहे से कोट चौराहे होते हुए जट बाजार पुलिस चौकी तक और नौगांवा सादात रोड से वासुदेव मंदिर, तहसील होते हुए मुख्य बाजार तक निर्माण होना है। इन दोनों सड़कों के सीमेंट कंक्रीट से निर्माण पर 5,36,78,000 रुपये लागत है। प्रथम चरण में 2,89,67,000 रुपये से आधे से अधिक निर्माण पूरा हो चुका है। धनाभाव के कारण दोनों सड़कों का निर्माण अधूरा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से 2,88, 81,000 रुपये की मांग की गई थी लेकिन शासन की ओर से 2,40,54,000 रुपये आवंटित किया गया है। इस रकम से अधूरे काम पूरे कराए जाएंगे।
टीपी नगर से कोट चौराहा होते हुए जट बाजार पुलिस चौकी तक लागत 2,93,35,000 रुपये, प्रथम चरण में 1,43,61,000 रुपये आवंटन। फिलहाल 1,43,18,000 रुपये बकाया है। दूसरे चरण में 1,19,25,000 रुपये आवंटन। नौगांवा सादात रोड से वासुदेव मंदिर, तहसील होते हुए शहर के मुख्य बाजार तक लागत 2,43,43,000 रुपये, प्रथम चरण में 1,46,06,000 रुपये आवंटन। बकाया है 1,45,63,000 रुपये, जबकि दूसरे चरण में 1,21,29,000 रुपये आवंटित ।