फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2,142 metric tons of wheat drenched in rain, tarpaulin did not work to save

बारिश से भीगा 2,142 मीट्रिक टन गेहूं, तिरपाल से बचाना नहीं आया काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
2,142 metric tons of wheat drenched in rain, tarpaulin did not work to save
अमरोहा। जिसका अंदेशा था वही हुआ। बुधवार को हुई बारिश में क्रय केंद्रों पर खुले में रखा गया गया 2,142 मीट्रिक टन गेहूं भीग गया। हालांकि पॉलिथीन और तिरपाल से उसको भीगने से बचाने की कोशिश की गई थी, लेकिन कवायद कारगर साबित नहीं हुई। इसके बाद भी अधिकारी ज्यादा नुकसान की बात नहीं कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की खरीद हो रही है। अब तक कुल 14,417 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, लेकिन क्रय केंद्रों से 12,275 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हुआ है, इसके चलते अभी 2,142 मीट्रिक टन गेहूं क्रय केंद्रों में आसमान के तले रखा हुआ है। बुधवार को दिन भर हुई बारिश से खुले में रखा गेहूं भीग गया। क्रय केंद्रों के गेहूं को तिरपाल से बचाने की कवायद कारगर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 41 क्रय केंद्र से खरीदारी चल रही है। अब तक कुल 14,417 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी हुई है, जिसमें भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 12,275 मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण हो सका है। बुधवार को बारिश हुई। इसके चलते गांधी मूर्ति-टीपी नगर चौराहे के क्रय केंद्र में खुले में गेहूं भीगने तो इसको बचाने के लिए तिरपाल से ढकने की कोशिश हुई, लेकिन शाम को बारिश की गति तेज हो गई। जिसके बाद विभाग की गेहूं बचाने की कवायद फेल हो गई। सर्वाधिक गेहूं पीसीएफ के 31 क्रय केंद्रों में कुल 1,560 मीट्रिक टन हैं। इसके बाद हसनपुर प्रथम के गोदाम में 126 मीट्रिक टन गेहूं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों में कुल 2,142 मीट्रिक टन गेहूं है। बारिश से बचाव के लिए गेहूं को ढका गया है। गेहूं को बचाने के लिए कोशिश की जा रही है। इस बीच गेहूं का उठान शुरू हो गया है। जल्द ही सभी गेहूं को एफसीआई के गोदाम में रख दिया जाएगा। सुभाष मैथानी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed